इनेलो में परिवार की संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा है : नायब सैनी
नायब सैनी ने कहा कि जींद के विकास में भाजपा को छोड़कर अन्य सभी सरकारों ने यहां के निवासियों को केवल आंसू दिए हैं।
7 जनवरी 2019
Share
1114
नया हरियाणा
जींद पहुंचे हरियाणा के राज्यमंत्री नायब सैनी ने जींद उपचुनाव पर कहा कि पार्लियामेंट्री बोर्ड जल्दी यहां से उम्मीदवार को घोषित कर देगा यहां पर उन्होंने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो में संपत्ति का विवाद चल रहा है। उनको प्रदेश हितों से कुछ लेना देना नहीं हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि इस उपचुनाव को देखते हुए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग व अन्य कई प्रकार के आरोप भी लगाएंगे। राज्य मंत्री ने कहा कि इनेलो में परिवार की संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा है। जिनका घर पर बैठकर समझौता नहीं हुआ तो यह लड़ाई सड़कों पर आ गई है। नायब सैनी ने कहा कि जींद के विकास में भाजपा को छोड़कर अन्य सभी सरकारों ने यहां के निवासियों को केवल आंसू दिए हैं। जबकि भाजपा ने जींद का विकास किया है। इसलिए जींद की जनता जींद उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को भारी मतों से जीत आएगी।