जेजेपी को इनेलो के नेता ही जमानत जपत पार्टी कहने लगे : कैप्टन अभिमन्यु
उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्ता लोलुपता और अपने घर भरने की इनकी चाहत है और सत्ता की मलाई चाटना इनका सपना है।
7 जनवरी 2019
Share
775
नया हरियाणा
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जेजेपी को तो मैं नहीं बल्कि इनेलो के नेता ही जमानत जपत पार्टी कहने लगे। यहां तो भाभी-देवर और चाचा-भतीजे के बीच इतना वैमनस्य हो चुका है। जितना महाभारत में भी नहीं हुआ था। जो लोग कल तक इनके दादा को गालियां देते थे। आज सिरसा में यह उन्हीं के घर पहुंच गए। इतना ही नहीं नारनौंद में राम कुमार गौतम ने यह कहकर भाजपा छोड़ी थी कि पार्टी ने ओम प्रकाश चौटाला के साथ समझौता क्यों किया। आज यह उसी गौतम की गोद में जाकर बैठ गए। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु रविवार को बालसमंद रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में भाजपा के जिला भर के शक्ति केंद्र पालकों वह प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा में हमारा मुकाबला ऐसी छोटी सोच वाले दलों से हैं जो अपने आपसी संघर्ष से जूझ रहे हैं। उनकी लड़ाई जनहित या समाज हित के लिए नहीं बल्कि अपने अहंकार की तुष्टि करने तक की है। सत्ता लोलुपता और अपने घर भरने की इनकी चाहत है और सत्ता की मलाई चाटना इनका सपना है। यह एस्टेट समाप्त करने और बिजली के मीटर उखाड़ने के नारे दे रहे हैं। इससे इनकी अराजकता को पनपाकर अपना खेल खेलने की मानसिकता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।