खेल मंत्री अनिल विज से मनु भाकर ने ट्वीट पर जवाब मांगा था कि उनके लिए घोषित की गई दो करोड़ की इनाम राशि उन्हें मिलेगी या नहीं। या यह भी सिर्फ एक जुमला था। खेल मंत्री अनिल विज ने मनु के ट्वीट पर नाराजगी जताते हुए उन्हें माफी मांगने के लिए कहा। खेल मंत्री ने कहा कि उनका एक-एक शब्द रामबाण है। उन्होंने कहा कि अगर उनके द्वारा घोषित राशि की नोटिफिकेशन नहीं हुई तो वे उन्हें चंदा इकट्ठा करके देंगे। खेल मंत्री ने कहा मनु को सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से पहले खेल विभाग की जानकारी लेनी चाहिए थी। विभाग की छवि खराब करना चाहती हैं। उन्हें राजनीति के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उन्हें अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। विज ने कहा उन्हें इस के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन में रहना चाहिए।
दरअसल खेल मंत्री ने पिछले साल अक्टूबर में ट्वीट किया था। यूथ ओलंपिक के दौरान शूटिंग में देश के लिए गोल्ड जीतने वाली मनु भाकर को सरकार 2 करोड की नगद राशि देगी। पिछली सरकारों में यह राशि 10लाख हुआ करती थी। मोनू को जब 3 महीने बाद भी घोषित पुरस्कार राशि नहीं मिली तो उन्होंने खेल मंत्री को ट्वीट कर दिया कि मैं इस समय इसे समझने के लिए छोटी हूं लेकिन मैं इतना सोचती हूं कि वह क्या साबित करना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार में कोई व्यक्ति उस प्रकाश पुरस्कार राशि के साथ खेल रहा है। जिसे युवा ओलंपिक पदक विजेता के लिए घोषित किया गया था
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनिल विज और मनु भाकर के टविटर पर छिड़ी जंग में कूदते हुए कहा कि यह सरकार दिशाहीन सरकार है। यह खिलाड़ियों का अपमान कर रही है। जो हरियाणा खेलों में नंबर वन पर था उसे बैकफुट पर लाने का सरकार ने काम किया। इससे पहले मौसम खत्री ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे। उन्हें केवल गत्ता देकर सम्मानित कर दिया था जबकि चेक नहीं दिया गया था।
भूपेंद्र हुड्डा ने अनिल विज पर भी निशाना साधते हुए कहा माफी मनु भाकर को नहीं सरकार को और विशेषकर खेल मंत्री को मांगनी चाहिए कि उनके इनाम में क्यों विलंब हुआ। यह पहली सरकार है जिसने खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रखा और खिलाड़ियों ने उसका बहिष्कार किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमने प्रदेश में जो खेल स्टेडियम बनाए थे मौजूदा सरकार ने नए स्टेडियम नहीं बनाए बल्कि उनका भी रखरखाव ठीक से नहीं किया। जो पंजाब प्रदेश नशे की गर्त में चला गया था। हमने हरियाणा के युवाओं को खेलों में लगाया था। खिलाड़ियों में खेल भावना बढ़ाकर इस और लगाया था लेकिन सरकार जिस तरह से खिलाड़ियों का अपमान कर रही है उससे उनका हौसला जरूर टूटेगा।
जींद उपचुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। जल्द ही कांग्रेस के उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस संगठन में बदलाव पर कहा कि हमने प्रस्ताव पास करके राहुल गांधी को भेज रखा है। फैसला अब उन्हें करना हैं। हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नहीं है ब्लॉक स्तर पर, जिला स्तर पर कोई अध्यक्ष नहीं है।
इससे जरूर कमजोरी आती है
अब लगता है कि राहुल गांधी जल्द ही इसका फैसला करेंगे