जींद के उपचुनाव में जेजेपी प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देगी : पूर्व मंत्री जगदीश नायर
पूर्व मंत्री जगदीश नैयर वर्ष 1996 में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए
4 जनवरी 2019
Share
1468
नया हरियाणा
पलवल से पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने जननायक जनता पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला ,इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी के प्रति लोगों में भारी जोश है ।
पलवल शिव वाटिका में उन्होंने कहा कि पहली बार क्षेत्र में इतनी बडी जिम्मेवारी देकर जननायक जनता पार्टी ने लोगों का दिल जीत लिया हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जींद के उपचुनाव में जननायक जनता पार्टी प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देगी । पूर्व मंत्री जगदीश नायर के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बलदेव सरपंच,रामदत शर्मा,गजेन्द्र पार्षद,संदीप चौहान,सतपाल,रामदेव शर्मा,सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने डॉ अजय सिंह चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला ,इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री जगदीश नायर को बधाई दी हैं। गौरतलब हैं कि होडल विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले पूर्व मंत्री जगदीश नैयर वर्ष 1996 में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए और उन्होंने 1998 में हरियाणा में बतौर कैबिनेट मंत्री, आबकारी एवं कराधान तथा डेयरी विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इसके बाद 2009 में वे होडल से इनेलो की टिकट पर विधायक बने।