भाजपा के बूथ शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने का अभियान जारी
भाजपा प्रदेश अध्यक् सुभाष बराला एवं प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालको की अलग-अलग जिलों में बैठक कर उनकी सक्रियता बढ़ाएंगे
2 जनवरी 2019
Share
744
नया हरियाणा
भाजपा प्रदेश अध्यक् सुभाष बराला एवं प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालको की अलग-अलग जिलों में बैठक कर उनकी सक्रियता बढ़ाएंगे तथा बूथों को सशक्त करने का मूलमंत्र भी देंगे. भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने बताया कि 2 जनवरी से 18 जनवरी तक बूथ शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालकों को सक्रिय करने की दिशा में रणनीति तैयार की गई है. 19 जनवरी को कुरुक्षेत्,र करनाल और अंबाला लोकसभा, 20 जनवरी को महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद, 21 जनवरी को सोनीपत, रोहतक, हिसार और सिरसा में सम्मेलन होंगे.
इसके लिए बराला 2 जनवरी को कैथल में सुबह 11बजे तथा कुरुक्षेत्र में दोपहर 2 बजे, 4 जनवरी को पंचकूला में सुबह 11 बजे तथा अंबाला में दोपहर 2 बजे, 5 जनवरी को फतेहाबाद में सुबह 11 बजे तथा सिरसा में दोपहर 2 बजे, 6 जनवरी को हिसार में सुबह 11 बजे तथा जींद में दोपहर 2 बजे तथा 8 जनवरी को यमुनानगर में सुबह 11 बजे शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालको की बैठक लेंगे.
वहीं प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट 2 जनवरी को भिवानी में सुबह 11 बजे और चरखी दादरी में दोपहर 2 बजे, 3 जनवरी को महेंद्रगढ़ में सुबह 11 बजे और रेवाड़ी में दोपहर 2 बजे, 4 जनवरी को रोहतक में सुबह 11 बजे तथा सोनीपत में दोपहर 2 बजे, 5 जनवरी को करनाल में सुबह 11 बजे तथा पानीपत में दोपहर 2 बजे, 6 जनवरी को गुरुग्राम में सुबह 11 बजे तथा फरीदाबाद में दोपहर 2 बजे, 7 जनवरी को पलवल में सुबह 11 बजे और नूंह में दोपहर 2 बजे तथा 8 जनवरी को झज्जर में सुबह 11 बजे शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालको की बैठक लेंगे.