हरियाणा में कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए अफसरों ने कसी कमर
हरियाणा में कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर कम करने के लिए सरकार कोशिश कर रही है.
2 जनवरी 2019
Share
492
नया हरियाणा
हरियाणा में कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर कम करने के लिए सरकार कोशिश कर रही है. 8-9 जनवरी की हड़ताल के मद्देनजर विभागों में कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए उच्च अधिकारियों ने व्यवस्था जांच में शुरू की है. इसके पीछे एक बड़ा कारण हड़ताल को लेकर कर्मचारियों का लामबंद होना है.
सर्व कर्मचारी संघ और रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी हर विभाग वार्ड डिपो में जाकर कर्मचारियों का समर्थन जुटाने में लगी हुई है. सरकार को चिंता है कि हड़ताल का असर व्यापक न हो. क्योंकि अधिकांश कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभाग में जनसेवाएं ठप हो सकती हैं. इसके मद्देनजर हड़ताल में शामिल न होने वाले कर्मचारियों का भी डाटा जुटाया जा रहा है. भाजपा समर्थित कर्मचारी संगठन भी हड़ताल को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 2 दिन की रोडवेज हड़ताल के मद्देनजर बसें चलाने का वैकल्पिक व्यवस्था करनी शुरू कर दी है.
प्रोबेशन कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल न होने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. हड़ताल का हिस्सा बनने पर सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है. प्रोबेशन कर्मचारियों की संख्या लगभग 2500 है. परिवहन विभाग हड़ताल के 2 दिनों में इनसे बसें चलाना चाहता है.