फेक खबर के मामले में इनसो के उपाध्यक्ष संजीव जाखड़ को गिरफ्तार किया गया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लेकर जातिगत जहर फैलाने की कोशिश की गई थी.
29 दिसंबर 2018
Share
1126
नया हरियाणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ फर्जी खबर चलाने के मामले में पुलिस ने इनसो के स्टेट वाइस प्रेजीडेंट को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम में बीजेपी आईटी सैल की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया था और आज इनसो के उपाध्यक्ष संजीव जाखड़ को गिरफ्तार किया गया है
भाजपा प्रवक्ता जवाहर यादव ने युवा हरियाणा को फोन पर बताया इसकी जानकारी दी है वहीं इस मामले में पुलिस ने संजीव जाखड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आम आदमी पार्टी के सदस्य है, वहीं कईअन्य लोगों को भी गिरफ्तारियां हो सकती है।