केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र शेखावात प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि होंगे आज.
22 दिसंबर 2018
Share
978
नया हरियाणा
36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी के दूसरे दिन 22 दिसंबर शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में राज्य पशुधन प्रदर्शनी 23 दिसंबर तक चलेगी।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा होंगे समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा राज्य पशुधन प्रदर्शनी के अंतिम दिन मुख्य अतिथि रहेंगे। इसी दिन सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, किसान मोर्चा के संगठक ह्रदय नारायण सिंह ,करणवीर चौधरी सहित कृषि एवं किसान कल्याण को समर्पित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे।
कृषक उपहार योजना का ड्रा कल
राज्य पशुधन प्रदर्शनी के अंतिम दिन 23 दिसंबर को झज्जर, भिवानी, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत व महेंद्रगढ़ जिलों के किसानों के लिए कृषक उपहार योजना का ड्रा निकाला जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त जिलों के सभी किसान अपने कूपनों, पहचान पत्र सहित ड्रा समारोह में 23 दिसंबर को पुलिस लाइन झज्जर में भागीदार बनें। हर जिला के लिए दो ट्रैक्टर व दो मोटरसाइकिल ईनाम के लिए निर्धारित किए गए है। इनके अतिरिक्त कल्टीवेटर, स्प्रे पंप,दीवार घडिय़ा, लैपटॉप ्भी ड्रा के माध्यम से किसानों को मिलेंगे.
दो महीने की कटिया कीमत एक लाख, यकीन नहीं होता तो झज्जर के पशुधन मेले में आकर देखिएगा। पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने यो मेला झज्जर में लगवा रखा है।