ग्रुप सी से HCS पदोन्नति के लिए सीधी भर्ती HPSC के जरिए होगी ये फ़ैसला कैबिनेट ने किया है।
21 दिसंबर 2018
Share
1754
नया हरियाणा
कैबिनेट के फैसलों पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि 29 एजेंडे कैबिनेट में थे, एक आइटम को छोड़कर सभी को स्वीकृति दी है। कैबिनेट में फैसला हुआ है कि 28 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। ग्रुप सी से HCS पदोन्नति के लिए सीधी भर्ती HPSC के जरिए होगी ये फ़ैसला कैबिनेट ने किया है। कर्मचारी का जो विभाग प्रमुख होगा उसकी अनुशंषा HPSC को जाएगी। इससे पहले सीएम के स्तर और एक कमेटी फैसला करती थी। असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के गठन पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। राज्य चुनाव आयुक्त के 1994 के नियमों को संसोधित करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने हरियाणा पुलिस संसोधन अद्ध्यादेश 2018 के संसोधन को मंजूरी दी है। राज्य सुरक्षा आयोग का गठन किया जाएगा जो पुलिस महानिदेशक का चयन और कार्यकाल तय करेगा। राज्य सुरक्षा आयोग को स्वीकृति दी है और एक्ट इससे जुड़ा विधानसभा में लाया जाएगा।
नगर पालिका, परिषद और निगम
नगर पालिका एक्ट में संसोधन किया है जो 2011 की जनसंख्या ससेंक्स ग्रोथ को आधार मानकर जनसंख्या मानेगी। किशाऊ ,रेणुका और लखवार परियोजना के एमओयू को मंजूरी दी है जिसके बाद 1152 क्यूसिक पानी अतरिक्त मिलेगा।