हरियाणा ही नहीं देश में किसानों के ऋण माफ करेगी कांग्रेस सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
कर्ज माफी पर गरमाने लगी हरियाणा की सियासत.
18 दिसंबर 2018
Share
898
नया हरियाणा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा हरियाणा ही नहीं देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो पूरे देश के किसानों के कर्ज होंगे माफ। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनते ही उन्होंने ही किसानों के कर्ज माफी का मसौदा तैयार किया था। कर्ज माफी के तैयार मसौदे को राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने मंजूरी दी थी। अब उसी मसौदे के अनुरूप राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के कर्ज माफी की योजनाएं सामने लेकर आ रही हैं। हुड्डा ने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी है और किसान की के हित की बात यह लोग नहीं करते फिलहाल भाजपा तीन राज्यों में करारी हार के बाद बौखलाहट की भाषा बोल रहे हैं।
कांग्रेस विधायक करण दलाल ने कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनकर और केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के सवालों का जवाब दिया। दलाल ने कहा भाजपा नेता सवाल करने की बजाय हरियाणा में किसानों के कर्ज माफ करके दिखाएं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसानों के कर्ज माफी योजना को धोखा बताने वाले भाजपा के नेताओं को जनता इस बार चुनाव में सबक सिखाएगी। दलाल ने कहा भाजपा के दोनों मंत्री स्वामीनाथन रिपोर्ट की बात करते थे। दम है तो हरियाणा में अपनी सरकार से क़र्ज़ माफ़ कराके दिखाएं।