कैप्टन अभिमन्यु के गांव खांडा खेड़ी से एक साथ गयी 60 डोलियां
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के जन्मदिन पर 151 शादियां करने का संकल्प।
17 दिसंबर 2018
Share
1298
नया हरियाणा
खांडाखेड़ी गांव में एक वर्ष के बाद दोबारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव में एक साथ 60 बारातें पहुंची। रविवार सुबह से ही ठंड के बावजूद माता जियो देवी शिक्षण संस्थान में ग्रामीण मेहमानों के आगमन को लेकर बेकरार दिखे।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के जन्मदिवस पर बीते वर्ष 18 दिसंबर को 53 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया। परममित्र मानव निर्माण संस्थान द्वारा इस बार 151 जोड़ों के विवाह का संकल्प लिया गया है। संस्थान व ग्रामीण बीते एक सप्ताह से विवाह की तैयारियों में जुटे हुए थे।
मेहमानों की आवभगत के लिए आगरा से हलवाई बुलाए गए। मेहमानों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसको लेकर पूरे प्रबंध किए गए।
एक साथ आने वाले इतने मेहमानों के लिए गांव में दो जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई। मेहमानों के खाने के लिए अलग पांडाल लगाया गया। 60 जोड़ों के फेरे भी एक साथ एक ही पांडाल में करवाए गए। यह विवाह देखने के लिए आसपास के एरिया से भी लोग पहुंचे। विवाह के बंधन में बंधे जोड़ों को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आर्शीवाद दिया व शपथ दिलवाई।