दुष्यंत चौटाला की पार्टी दरअसल 'जमानत जब्त पार्टी' (जेजेपी) है : अशोक तंवर
तंवर ने कहा कि जो अधिकार पत्र ब्राह्मण समाज की ओर से सौंपा गया है वह सभी अधिकार ब्राह्मणों को दिलाए जाएंगे।
10 दिसंबर 2018
Share
1172
नया हरियाणा
करनाल में हरियाणा ब्राह्मण महासम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने ब्राह्मणों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में प्रदेश से जनता विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंके जाने का भरोसा दिलाया है। तंवर ने कहा कि भाजपा ने जातपात और भेदभाव की राजनीति कर देश को तोड़ने का काम किया है। भाजपा ने पिछले साढ़े 4 सालों में देश को पीछे धकेलने का काम किया है। साथ ही पत्रकारों से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने जो पार्टी बनाई है वह जमानत जब्त पार्टी है।
भाजपा, इनेलो और ऐसी पार्टी के लोगों का कांग्रेस हमेशा विरोध करती आई है और विरोध करती रहेगी। तंवर ने कहा कि जो अधिकार पत्र ब्राह्मण समाज की ओर से सौंपा गया है वह सभी अधिकार ब्राह्मणों को दिलाए जाएंगे।
मांगपत्र में यह अधिकार शामिल है
1) हरियाणा में ब्राह्मणों की आबादी 22% है इसको आधार मानकर सरकारी नियुक्तियों में हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए।
2) कर्नाटक सरकार की तर्ज पर ब्राह्मण कल्याण आयोग हरियाणा में गठित किया जाए।
3) विधानसभा चुनाव में प्रत्येक जिले में एक उम्मीदवार ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि का बनाया जाए।
4) लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 2 सीट ब्राह्मण समाज को करनाल के अतिरिक्त (फरीदाबाद और सोनीपत) दी जाए।