जिस-जिस ने भी इनेलो से गद्दारी की है, उसका बुरा हश्र हुआ है : कर्ण चौटाला
अभय चौटाला के दोनों बेटे कर्ण और अर्जुन राजनीति में सक्रिय हो गए हैं.
4 दिसंबर 2018
Share
537
नया हरियाणा
इनेलो के युवा नेता कर्ण सिंह चौटाला पंचकूला में युवा कार्यकर्ताओं के संवाद सम्मेलन में बतौर अध्यक्ष पहुंचे। डॉ. के. सी. बांगड़ के पार्टी विभाजन को भारत पाक विभाजन से तुलना करने पर कर्ण चौटाला ने कहा वहम न पालें के सी बांगड़. जनता सारा वहम निकल देगी, क्योंकि आज वो जो कुछ भी हैं उन्हें वो इनेलो का ही दिया हुआ है। कर्ण चौटाला ने संपत सिंह का उदाहरण देते हुए दुष्यंत खेमे के सेनापति डॉ. के. सी .बांगड़ को नसीहत दी। कहा जिस-जिस ने भी इनेलो से गद्दारी की है उसका हश्र बुरा हुआ है।
अजय चौटाला परिवार के इनेलो से निष्कासन के बाद अभय चौटाला के दोनों बेट कर्ण और अर्जुन दोनों हरियाणा की राजनीति में काफी सक्रिय रहने लगे हैं। इससे पूर्व दोनों बेटे पर्दे के पीछे से संगठन को मजबूती प्रदान करते थे, परंतु दुष्यंत और दिग्विजय के अलग होने के कारण अब ये दोनों लगातार मंचों से पर दिखाई देने लगे हैं और राजनीतिक बयान भी देने लगे हैं.