ब्रह्मसरोवर पर बीस करोड़ की लागत से बनेगी जल प्रवाह परियोजना : मनोहर लाल
गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे.
30 नवंबर 2018
Share
1022
नया हरियाणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एशिया के सबसे बड़े ब्रह्मसरोवर पर बीस करोड़ की लागत से बनी निरंतर जल प्रवाह परियोजना का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री बोले सरोवर की मान्यता पवित्र जल है और इसी पवित्रता को बरकरार रखने के उद्देश्य से विश्व विख्यात ब्रह्मसरोवर तट पर ये प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. एक पखवाड़े तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा. एक पखवाड़े तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज सुबह धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित एशिया के सबसे बड़े ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे और उन्होंने पूजा अर्चना व शंखनाद के साथ ब्रह्मसरोवर पर बीस करोड़ की लागत से बनी निरंतर जल प्रवाह परियोजना का शुभारम्भ किया. इससे यानि ब्रह्मसरोवर में बीस करोड़ की लागत से बनी निरंतर जल प्रवाह होने से श्रद्धालुओं को स्नान के लिए साफ़ और शुद्ध जल मिलेगा. मुख्यमंत्री के साथ राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ पवन सैनी सहित अनेक भाजपाई भी उपस्थत थे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग बीस करोड़ की लागत आई है और 50 क्यूसेक पानी का प्रवाह होगा. जबकि 20 क्यूसेक पानी का बहिर्गमन यानी यह पानी बाहर निकलेगा. बाहर निकले हुए पानी को खेती में इस्तेमाल किया जा सकता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरोवर की मान्यता पवित्र जल से होती है और इसी पवित्रता को बरकरार रखने के उद्देश्य से गीता के उपदेश स्थली और विश्व विख्यात ब्रह्मसरोवर तट पर शुरू हुआ. इस प्रोजेक्ट से नगरी कुरुक्षेत्र की भव्यता को चार चांद लग जाएंगे. उन्होंने कहा कि दिस्मबर माह में गीता जयंती महोत्सव एक पखवाड़े तक चलेगा इसका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अलावा कई जानी-मानी हस्तियां इस महोत्सव में शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि 3 से 7 दिसंबर तक धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कुंभ का आयोजन भी किया जाएगा जिसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है बहुत वर्षों के दौरान कुंभ कुरुक्षेत्र में लगेगा जिसमें लाखों लोग ब्रह्मसरोवर तट पर पवित्र स्नान की डुबकी लगाएंगे और मोक्ष की प्राप्ति करेंगे