इनेलो को झटका, निगम का चुनाव लड़ने वाले पूर्व प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन
नगर निगम चुनाव से पहले रोहतक नगर निगम में इनेलो को झटका लगा है।
27 नवंबर 2018
Share
1492
नया हरियाणा
नगर निगम चुनाव से पहले रोहतक नगर निगम में इनेलो को झटका लगा है। वार्ड नंबर 2 से रोहतक नगर निगम का पिछला चुनाव इनेलो की ओर से लड़ने वाले प्रत्याशी और वरिष्ठ कार्यकर्ता तिलक राज चौहान ने मंगलवार शाम को सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर और जिलाध्यक्ष अजय बंसल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। मंत्री ग्रोवर और जिला अध्यक्ष बंसल ने तिलक राज को आश्वस्त किया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। तिलक राज की ज्वाइनिंग के बाद रोहतक नगर निगम में भाजपा की ताकत बढ़ गई है। तिलक राज ने कहा कि पार्टी जहां भी ड्यूटी लगाएगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। ज्वाइनिंग के अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि, रवि चौहान, शेखर मिनोचा, मुकेश चावला, एडवोकेट वजीर खोखर, धरमवीर शर्मा, मनोज अहलावत, राधेश्याम ढल, प्रवीन वाल्मीकि, संजय इंदौरा, नफे सिंह दांगी, सुखबीर ढुल, सुनील नागपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।