करनाल लोकसभा से भाजपा के अश्विनी कुमार चोपड़ा हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 24वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 46 करोड़ 15लाख 34 हजार 135 है और अचल संपत्ति 23 करोड़ 71 लाख है. कुल संपत्ति 69 करोड़ है.
हिसार लोकसभा से इनेलो(अब नई पार्टी बना रहे हैं- जननायक लोकदल) के दुष्यंत चौटाला हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 47वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 9 करोड़ 45लाख 26 हजार 990 है और अचल संपत्ति 26 करोड़ 68 लाख है. कुल संपत्ति 36 करोड़ है.
रोहतक लोकसभा से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 48वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 7 करोड़ 07 लाख 37 हजार 384 है और अचल संपत्ति 28 करोड़ 80 लाख है. कुल संपत्ति 35 करोड़ है.
फरीदाबादलोकसभा से भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 59वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 3 करोड़ 23 लाख है और अचल संपत्ति 26 करोड़ 40 लाख है. कुल संपत्ति 29 करोड़ है.
गुड़गांव लोकसभा से भाजपा के इंद्रजीत सिंह हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 63वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 10 करोड़ 96 लाख है और अचल संपत्ति 14 करोड़ 10 लाख है. कुल संपत्ति 25 करोड़ है.
सोनीपत लोकसभा से भाजपा के रमेश कौशिक हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 105वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 1 करोड़ 38 लाख है और अचल संपत्ति 12 करोड़ 90 लाख है. कुल संपत्ति 14 करोड़ है.
कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा के राजकुमार सैनी(इन्होंने भी नई पार्टी बना ली है) हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 111वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 4 करोड़ 43 लाख है और अचल संपत्ति 8 करोड़ 85 लाख है. कुल संपत्ति 13 करोड़ है.
भिवानी मेहंद्रगढ लोकसभा से भाजपा के धर्मवीर सिंह हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 199वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 59 लाख है और अचल संपत्ति 4 करोड़ 41 लाख है. कुल संपत्ति 5 करोड़ है.
अंबाला लोकसभा से भाजपा के रतनलाल कटारिया हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 226वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 21 लाख है और अचल संपत्ति 4 करोड़ है. कुल संपत्ति 4 करोड़ है.
सिरसा लोकसभा से भाजपा के चरणजीत सिंह हैं, जो संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 464वें नंबर पर हैं. चल संपत्ति 11लाख 46 हजार 887 है और अचल संपत्ति 70 लाख है. कुल संपत्ति 81 लाख है.
अंबाला और सिरसा दोनों आरक्षित सीटें हैं. सबसे कम संपत्ति वाले सांसद भी इन्हीं दोनों सीट पर हैं.