पद का दुरुपयोग कर प्रदेश का माहौल खराब करने की फिराक में है केजरीवाल: कैप्टन अभिमन्यु
केजरीवाल को हरियाणा आने से पहले पंजाब में हरियाणा के पानी पर दिए गए बयानों पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा।
22 नवंबर 2018
Share
642
नया हरियाणा
प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा में अरविंद केजरीवाल का स्वागत है बशर्ते वह शुद्ध राजनीति करने के उद्देश्य से आते हैं। केजरीवाल अपने पद का प्रयोग कर प्रदेश को भ्रमित करने व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की छवि को खराब करने की जो कोशिश कर रहे हैं उसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। केजरीवाल को हरियाणा आने से पहले पंजाब में हरियाणा के पानी पर दिए गए बयानों पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा। कैप्टन अभिमन्यु ने करनाल मार्ग पर स्थित होटल यश में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में सरकार हर महीने पच्चीस लाख लोगों को ₹2000 सम्मान पेंशन भत्ता देती है।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि यदि केजरीवाल चाहे तुलना हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश विकास की जो नई इबारत लिख रहा है उससे साफ जाहिर है कि भारत को दोबारा विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनने में कोई नहीं रोक सकता।
अब देश की जनता ने साफ़ मन बना लिया है कि वह दोबारा से नरेंद्र मोदी को ही देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इनेलो में चल रहे घमासान पर तंज कसते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इनेलो का जहाज डूब रहा है और नेता जहाज छोड़कर इधर उधर भाग रहे हैं। वहीं कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसते हुए अभिमन्यु ने कहा कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा।