रणजीत चौटाला की तरह सीएम बनने का सब्जबाग दिखा रहे हैं : अभय सिंह चौटाला
क्या दुष्यंत चौटाला को रणजीत सिंह की तरह कांग्रेसी सब्जबाग दिखा रहे हैं?
29 अक्टूबर 2018
Share
2342
नया हरियाणा
इनेलो पार्टी के भीतर की लड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है. कल विधायक नैना चौटाला ने दिग्विजय और दुष्यत चौटाला के पक्ष में बयान दिए थे और कहा था कि नोटिस दिलवाकर उन्हें बाहर करने की कोशिश की जा रही है.
इनेलो नेता अभय चौटाला ने दादरी में कार्यकर्ता मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि पहले रणजीत चौटाला को कांग्रेस ने सीएम का सब्जबाग दिखाकर पार्टी को तोड़ा। अब कुछ लोग पार्टी में दरार पैदा करने में लगे हैं।
क्या दुष्यंत चौटाला को रणजीत सिंह की तरह कांग्रेसी सब्जबाग दिखा रहे हैं?
क्या दुष्यंत चौटाला का भी रणजीत सिंह जैसा हश्र हो सकता है? क्या दुष्यंत चौटाला भाजपा में शामिल हो सकते हैं? क्या दुष्यंत चौटाला नई पार्टी बनाएंगी? क्या दुष्यंत चौटाला युवाओं और सोशल मीडिया के भरोसे नई पार्टी खड़ी कर पाएंगे?
उन्होंने कहा कि पार्टी को तोड़ने वालों का चुनाव में रणजीत जैसा हाल होगा और ऐसे लोग हासिएं पर खड़े हो जाएंगे। नारे लगाने से नहीं बल्कि फील्ड में कार्य करने से पार्टी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि इनेलो को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बार-बार षडय़ंत्र रचा। दक्षिण हरियाणा में खेत तो दूर, पीने के पानी के भी लाले पड़े। 23 महीने से एसवाईएल के लिए पार्टी संघर्ष कर रही है। एसवाईएल का पानी लाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
भाजपा सरकार में सीएम का मंत्रियों पर तो मंत्रियों का सीएम पर भरोसा नहीं है।