हरियाणा में इनेलो से गठबंधन करके बसपा ने अपना भविष्य खराब किया है : पूर्व बीएसपी नेता
इनेलो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पारिवारिक कलह के बाद गठबंधन पर भी खतरा मंडरा रहा है.
1 अक्टूबर 2018
Share
1615
नया हरियाणा
हरियाणा बीएसपी को बड़ा झटका लगा है। गुरुग्राम दक्षिण हरियाणा के पूर्व बीएसपी प्रभारी ने पार्टी छोड़ दी है। वे पार्टी के अनेक पदों पर काम कर चुके हैं। अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। इनलो को दलित समाज के लोगों के साथ रहना मजबूरी है। इनेलो में तो खुद परिवारिक कलह है। ओम प्रकाश चौटाला और अजय चौटाला जेल में हैं ऐसे में पार्टी का क्या भविष्य होगा?
हरियाणा में इनेलो-बीएसपी का गठबंधन है। पिछले 10 सालों से पूरे हरियाणा में सक्रिए थे। उन्होंने कहा कि इनेलो के साथ गठबंधन बीएसपी की भूल है। डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की नीतियों का नहीं हो रहा है पालन। अपनी नीतियों से भटक रही है बीएसपी।
हरियाणा में बीएसपी और इनेलो को बड़ा झटका लगा लगा है। दक्षिणी हरियाणा बीएसपी के पूर्व प्रभारी एसऍम श्याम लाल सैकड़ो समर्थको के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। श्याम लाल की माने तो बीएसपी पार्टी अपनी नीतियों से भटक रही है। डॉ. भीम राव अम्बेडकर की नीतियों की पालना नहीं हो रही है। बीएसपी ने हरियाणा में इनेलो के साथ गठबंधन कर अपना भविष्य ख़राब किया है जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।
बीएसपी इनेलो गठबंध पर निशाना साधते हुए कहा है की इनेलो में खुद पारिवारिक कलह है। जिस पार्टी के कद्द्वार नेता जेल में हैं उस पार्टी का भविष्य कैसा होगा। इनेलो का दलित वर्ग के लोगों के साथ रहना मज़बूरी हैं, वरना दलितों के साथ भेदभाव भी शुरु हो जाता।
हालाकिं अभी तक उन्होंने किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं दिया है। लेकिन इनके इस्तीफा देने के बाद एक बात तो साफ हो गया है कि इस तरह से नेता अगर पार्टी छोड़ते रहे तो हरियाणा ही नहीं बल्कि उतर प्रदेश में भी इसका प्रभाव पड़ेगा।