सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
हरियाणा सरकार,
चंडीगढ़।
विषय- रेवाड़ी की दुष्कर्म पीड़िता को तुरंत प्रभाव से इंस्पेक्टर लगाकर न्याय दिलाने हेतु
मुख्यमंत्री महोदय जी,
रेवाड़ी में हुई गैंगरेप की घटना को पुरे हरियाणा ही नहीं नहीं देश को हिला दिया है. कैसे प्रदेश का नाम रोशन करने वाली प्रतिभावान बच्ची के साथ दुष्कर्म हो जाता है और पुलिस-प्रशाशन 5 दिनों तक सोता रहता है, ये सब हरियाणा को शर्मशार करने वाली घटना है.
हरियाणा सरकार द्वारा रेवाड़ी रेप पीडिता के परिवार को 2 लाख चेक दिया जाना भी हरियाणा की बेटियों के सम्मान के साथ भद्दा मजाक है, प्रदेश की महिलायों और बच्चियों को न्याय चाहिए सरकार की खैरात नही चाहिए. हरियाणा की जनता ने सरकार इसलिए नही बनाई थी कि सरकार महिलायों के सम्मान की कीमत लगाये, उनकी सुरक्षा के लिए सरकार बनाई जाती है.
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री खट्टर जी आपने सारी पुलिस तो नेताओं की सुरक्षा में लगा रखी है। हरियाणा प्रदेश में कौरवों का राज आ गया है क्या? महिलाओं के चीरहरण हो रहे हैं आप खुद धृतराष्ट्र बने हुए हैं। रेवाड़ी घटना के दोषियों को अभी पुलिस पकड़ भी नहीं पाई है और फरीदाबाद जिले से एक ओर गैंगरेप की घटना हो गयी है.
आपकी सरकार ने पिछले कुछ समय में हरियाणा में महिलाओं पर अत्याचारों की संख्या जिस तरह से बढ़ी है वो बेहद चिंताजनक है, कुछ आंकडें निचे देखिये आपका सिर शर्म से स्वयमं झुक जायेगा:
Crime
|
आपकी सरकार में कुल घटनाएँ
|
दहेज के कारण हत्या
|
969
|
बलात्कार
|
4593
|
छेड़खानी
|
7928
|
अपहरण
|
10543
|
दहेज उत्पीड़न
|
13138
|
कुल महिलाओ पर अत्याचार
|
37171
|
रेवाड़ी की जिस बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है उस बच्ची ने प्रदेश का नाम रोशन किया था इसलिए मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि इस बच्ची को सीधा पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर की जॉब दी जाए ताकि वो अपने केस के साथ-2 अन्य बच्चियों के साथ होने वाली ऐसी घटनाओं को रोक सके और उनके साथ न्याय कर सके.
निवेदक,
समस्त कार्यकर्ता, आम आदमी पार्टी हरियाणा एवं
नवीन जयहिंद भाई, प्रदेश अध्यक्ष, ‘आप‘।