किसानों को बर्बाद करने में मशगूल भाजपा के मंत्रियों को ढोलकी पर नचाएंगें : अभय चौटाला
उन्होंने कहा कि एसवाईएल की लड़ाई अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है.
10 अगस्त 2018
Share
916
नया हरियाणा
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने आज 18 अगस्त को हरियाणा बंद को लेकर भिवानी दादरी जिला इनेलो व बसपा जिला की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए स्थानीय देवीलाल सदन में कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस के लोगों को एसवाईएल का मुददा दिखाई देने लगा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर नशे के माफिया व अपराधियों को संरक्षण देने का बड़ा आरोप लगाया है। अभय ने कहा कि सरकार के इस संरक्षण के चलते ही प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और नशा माफिया युवाओं को बर्बाद कर रहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस व भाजपा सासंदों द्वारा एसवाईएल को लेकर उठाए उद्दे पर भी चुटकी ली और कृषि मंत्री के ताश वाले बयान पर भी पलटवार किया।
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर 18 अगस्त को हरियाणा बंद का एलान किया हुआ है। इसको लेकर वो हर जिला स्तर पर इनेलो व बसपा कार्यक्रताओं की बैठक ले रहे हैं।
वहीं मीडिया से रुबरु होते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में दुष्कर्म, अपहरण, फिरोती, पैट्रोल पंपों पर लूट व घरों में चोरी की जो घटनाएं घट रही हैं, इतनी संख्या में अपराध पहले कभी नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि एक समय पंजाब में युवा चिटा व स्मैक के इतने आदि हुए कि लोग पंजाब से पलायन करने लगे थे। अभय ने कहा कि आज हरियाणा के हालात नशे को लेकर पंजाब से भी बुरे हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों व नशा माफिया को सरकार का संरक्षण हैं। तभी ये घटनाएं कम होने की बजाय हर रोज बढ़ रही हैं। अभय ने साफ कहा कि इसको लेकर इनेलो विधानसभा में काम रोको प्रस्ताव लाएगी।
वहीं एसवाईएल मुद्दे पर बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने दीपेन्द्र हुड्डा, राव इंद्रजीत व धर्मबीर पर चुटकी ली। उन्होने कहा कि चार साल बाद इन्हे मौत सामने देख एसवाईएल याद आई है। अभय ने कहा कि भाजपा नेताओं का ज्ञान नहीं, नहीं तो संसद में दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा एसवाईएल का मुद्दा उठाने पर जवाब देते कि 10 साल केन्द्र में और 10 साल हरियाणा में उनके पिता की सरकार रहते क्या किया। अभय ने कहा कि भाजपा के मंत्री राव इंद्रजीत व सासंद धर्मबीर का भी यही हाल है। ये भी 10 साल राज रहते कांग्रेस में रहे। उन्होंने कहा कि अब चुनाव सिर पर आते देख, ये लोगों के बीच जाने के रास्ते ढूंढ रहे हैं। बैठक में इनेलो नेत्री गुड्डी लागंयान के पति जोगेंद्र लांगयान के आक्समिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया और द्विवंग आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कृषि मंत्री के आज दिए बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। कृषि मंत्री द्वारा भाजपा के चार साल के विकास कार्य ताश के पतों पर छपा कर लोगों में बांटने की बात पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने हमेशा किसानों को बर्बाद करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री नहीं चाहते कि को खेती करे या अन्य काम। इसलिए लोगों को व्यस्त रखने के लिए और उन्हें मारने के लिए ये ताश की चाल चली है। अभय ने कहा कि किसानों की बर्बादी पर नाचने वाले कृषि मंत्री के लिए वो इस बार खुद विधानसभा में ढोलकी लेकर जाएंगें और ढोलकी पर किसानों की बर्बादी करने वाले कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को नचाएंगें।
बसपा प्रदेश प्रभारी प्रकाश भारती ने कहा कि इनेलेा बसपा का गठबंधन प्रदेश के जनहित मुददों की लड़ाई लड ऱहा है। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मुददेनजर टिकटों के बंटवारे पर दोनों पार्टियों की सहमति हो गई है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी और इनेलो सुप्रीमो औम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा पर चुटकी लेते हुए प्रकाश भारती ने कहा कि आज भाजपा के लोग इस चिंता में पड़े हुए हैं कि 2019 में उनकी हालत क्या होगी। उन्होंंने कहा कि निश्चिित तौर पर 2019 में देश की प्रधानमंत्री बहन कुमारी मायावती होगी वहीं प्रदेश के अंदर इनेलो सुप्रीमो चौ. औम प्रकाश चौटाला सत्ता की बागड़ोर सम्भालेंगे। उन्होंने इनेलो बसपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं से सम्पर्क साध कर हरियाणा बंद में 18 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने की बात कही।