ब्रेकिंग न्यूज : पोस्टर में नहीं कैथल रैली में दिखेंगे अभय सिंह चौटाला
कांग्रेस के दुष्प्रचार को अभय सिंह का मुंहतोड़ जवाब।
4 अगस्त 2018
Share
2000
नया हरियाणा
सबसे चौंकाने वाली खबर ब्रेक कर रहा है नया हरियाणा। खबर यह है कि कांग्रेस के जाट नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दूसरे जाट नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा सोशल मीडिया पर यह एजेंडा लगातार फैलाया जा रहा था कि कैथल की युवा अधिकार रैली में अभय सिंह चौटाला की तस्वीर गायब है जबकि हम आपको बता रहे हैं कि अभय सिंह चौटाला इस युवा अधिकार रैली के सबसे बड़े चेहरे के रूप में शामिल होंगे। और वही आखिरी वक्ता होंगे। इससे साफ है कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर इनेलो के सर्वेसर्वा हैं।
दूसरी तरफ यह साफ हो गया है कि कांग्रेस की यह रणनीति अब फेल होती हुई साफ दिख रही है जिसमें वो अभय सिंह चौटाला से सत्ता छीनते हुए प्रोपगेंडा फैला रहे थे।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि दुष्यंत और दिग्विजय ने चाचा अभय सिंह की सरदारी को सिर आंखों पर बैठा लिया है। अपने जनाधार को खिसकते देख युवा ब्रिग्रेड ने अभय सिंह चौटाला पर अपने विश्वास की मुहर लगाई है।